फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी प्रदुम्न की पत्नी पारुल (24) की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव जरौना निवासी विपिन सिंह ने बेटी पारुल की शादी थाना कांट के गांव रामखेड़ा निवासी प्रदुम्न के साथ करीब चार साल पहले की थी। पारुल का एक साल का बेटा भी है। पिता विपिन का आरोप है कि दामाद बेटी पर ससुराल से रुपये लाने का दबाव बनाता था। बेटी के इनकार करने पर पति और ससुराल पक्ष बेटी को प्रताड़ित करता था। आरोप है कि कई-कई दिन तक ससुराल में उसको खाना नहीं दिया जाता था। उसको भूखा रखा जाता था।
आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात पति और ससुराल पक्ष ने बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें