खुदागंज में मृतका नीतू देवी का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खुदागंज क्षेत्र के गांव कंधरापुर नवदिया निवासी अनुज सिंह आशा कार्यकर्ता हैं। बृहस्पतिवार रात लगभग 8:30 बजे उसकी पत्नी नीतू देवी (27) खाना बना रही थी। वह जमीन पर रखे पंखे को बंद करने के लिए आगे बढ़ी लेकिन उसमें करंट आने से उसे जोर का झटका लगा और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। घटना के समय अनुज घर पर नहीं था। वह अपने दोनों बेटों को लेकर घर से बाहर गया था। जब अनुज घर पहुंचा तो नीतू देवी को देखकर उसके होश उड़ गए। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग भी आ गए। अनुज नीतू को लेकर बरेली के फरीदपुर के एक निजी डॉक्टर के पास गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नीतू की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। नीतू अपने पीछे पांच साल का बेटा वैभव और दो साल का बेटा अंकुश छोड़ गई है। संवाद