फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता रहा रॉयल्स क्लब शाहजहांपुर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अमर शहीद पं.रामप्रसाद बिस्मिल नाइट टूर्नामेंट के समापन पर विजेता रॉयल्स क्लब की ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीआईसी खेल मैदान में चल रहे बिस्मिल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला गया। इसमें शाहबाद स्ट्राइकर्स को चार विकेट से हराकर रॉयल्स क्लब शाहजहांपुर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

बिस्मिल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहबाद की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में 60 रन बनाए। इसके बाद शाहजहांपुर रॉयल्स क्लब ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। रॉयल्स के खिलाड़ी मोना यादव ने बेहतर बल्लेबाजी कर 25 रन बनाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी गई।
इस दौरान जिला खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल सक्सेना, बसपा नेता सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू, बसपा जिलाध्यक्ष जदुवीर गौतम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमर चंद्र जौहर, मनोज सिंह, आलोक ठाकुर, अंकित वाजपेयी, विकास मिश्रा, पंकज तिवारी, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें