फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता रही टीम सिंधौली

विज्ञापन
सिधौली में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सिंधौली। दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। जूनियर स्तर की ओवरऑल विजेता टीम सिंधौली रही। जबकि रामपुर ताहरपुर न्याय पंचायत की टीम उपविजेता रही। तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जूनियर स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, मैना द्वितीय व वैष्णवी त्रितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, महक द्वितीय, पल्लवी तृतीय रही।
विज्ञापन

इसी वर्ग की लंबी कूद में खुशबू प्रथम, साक्षी द्वितीय, नैंसी तृतीय रहीं। चक्का फेंक में अलका ने पहला, खुशनबी ने दूसरा तथा मधु ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक में खुशनबी प्रथम, सुनीता द्वितीय, संध्या तृतीय रहीं। खो-खो में कोटाबारी की टीम विजेता और सिंधौली उपविजेता रही। बालिका कबडडी में रामपुर ताहरपुर प्रथम व पनवाड़ी की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में हैदर ने पहला, अभिषेक ने दूसरा तथा अर्जुन ने तीसरा स्थान पाया।
इसी वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हैदर प्रथम, रजनीश द्वितीय, लकी तृतीय रहे। लंबी कूद में हैदर प्रथम, शिवा द्वितीय, प्रभात तृतीय रहे। बालक चक्का फेंक में जुबैर पहले, शिवम दूसरे और प्रभात तीसरे नंबर पर रहे। गोला फेंक में हैदर प्रथम, लकी द्वितीय, प्रभात तृतीय रहे। कबडडी में कोटाबारी विजेता तथा रामपुर ताहरपुर उपविजेता रही।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी केडी यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष नवेंदु मिश्रा, सरन सिंह, नितिन मिश्रा, अजय कुमार, महेंद्र चौहान, प्रद्युम्न सिंह, रितेंद्र कुमार, पंकज पांडेय, आशुतोष मिश्रा, मुईद अहमद, इदरीस खां, सरताज आदि मौजूद रहे। विधायक रोशनलाल वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय तेरा की व्यवस्था बेहतरीन होने पर प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें