फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को दूसरी डोज वालों को लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अब शनिवार को सिर्फ कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। सुबह नौ से 11 बजे तक केवल स्लॉट बुक कराने वालों को दूसरा टीका लगेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज लगना जरूरी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाकर पूर्ण प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है। इसी के मद्देनजर शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज के जरूरतमंदों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी जो स्लाट बुक करा चुके होंगे। 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केंद्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि जल्द स्कूल खुलने वाले हैं। इससे पहले सभी अध्यापक, रसोइया, सेवक एवं उनके परिवार वाले टीकाकरण अवश्य करा लें। प्रथम डोज ले चुके लोग दूसरा टीका समय से लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें