फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने किया निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण

विज्ञापन
ढाका खुर्द कलां में सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण करते कुलपति केपी सिंह - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। खुटार-पुवायां हाईवे पर खुटार के गांव ढाका खुर्द कलां में सरदार भगत सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण काफी समय से हो रहा है। निर्माण कार्य अंतिम दौर में है और इसी सत्र से कक्षाओं का संचालन शुरू करने की तैयारी है। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति केपी सिंह ने शुक्रवार को टीम के साथ कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कुलपति ने निर्माण कार्य में तेजी लाने निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज में इसी सत्र से कक्षाएं लगनी शुरू हो जानी चाहिए। उन्होंने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री, पेयजल व्यवस्था, बिजली वायरिंग में उपयोग हुए तारों और सीलिंग फैन की क्वालिटी के बारे में आवास विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार से जानकारी ली। कुलपति ने कहा कि कॉलेज में जो भी सामग्री लगे, वह गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उनके साथ कुल सचिव राजीव कुमार और मीडिया प्रभारी डॉ. अमित कुमार भी मौजूद रहे।
पुवायां तहसील के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
पुवायां। पुवायां में गन्ना किसान डिग्री कॉलेज के बाद अब खुटार के गांव ढाका खुर्द कलां में सरदार भगत सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होने से पुवायां, बंडा और खुटार क्षेत्र के छात्र छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा। अभी तक खुटार, बंडा में एक भी राजकीय डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को निजी कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ता था। इसी सत्र से कक्षाएं लगने से तमाम छात्र छात्राओं ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

मैं कालेज के निर्माण कार्य की प्रगति देखने आया था। जिससे पता चल सके कि इस सत्र में किन-किन कक्षाओं को शुरू किया जा सकता है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है।
विज्ञापन

केपी सिंह, कुलपति, एमजेपीआरयू बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें