फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों की धुंध छीन रही धूप की गरमाहट, बढ़ रही सर्दी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर स्कूल जाती छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वायुदाब में गिरावट जारी रहने के कारण मंगलवार को सुबह से ऊंचाई पर छाई बादलों की धुंध के कारण धूप देर से निकली और उसके बाद भी उसमे स्वाभाविक गरमाहट नहीं रही। इस वजह से सुबह के वक्त हल्की ठिठुरन महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वायुदाब में कमी के कारण बादल अब घनीभूत हो रहे हैं और इसी वजह से सुबह आर्द्रता बढ़ने से सर्दी ज्यादा अनुभव होने लगी है। बैरोमीटर सूचकांक नहीं बढ़ने की दशा में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने के साथ रात में सर्दी बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन

बीते दिन सुबह से शाम तक वायुदाब सामान्य से कम रहने का असर यह हुआ कि ऊंचाई पर छाए बादल आसमान की निचली सतह पर आकर घने हो गए। इससे उमस बढ़ी तो रात में कई बार लोगों की नींद उचट गई और उन्हें कंबल, लिहाफ ओढ़ने में बेचैनी महसूस हुई। उमस के कारण रात में न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 14.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन सुबह सूर्योदय के बाद भी देर तक धूप नहीं निकली और मंद गति से हवा चली तो सर्दी जनजीवन को सिहराने लगी। सुबह के वक्त स्कूल जाने को तमाम बच्चे फुल स्वेटर पहनकर निकले।
इस दौरान अधिकतम तापमान भी एक डिग्री कम रहा। बाद में सुबह दस बजे धूप में थोड़ी तेजी आई तो वातावरण में गरमाहट पैदा हुई, लेकिन छायादार स्थानों पर दिन भर मौसम ठंडा प्रतीत होता रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार रात से बादल छाए होने के कारण सुबह के वक्त आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन

इस कारण सुबह सर्दी ज्यादा महसूस हुई और धूप निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। उनका कहना है कि शाम के समय बैरोमीटर सूचकांक में गिरावट से बुधवार को सुबह से बादल छाए रहने का अनुमान है और ऐसी दशा में सर्दी भी ज्यादा महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें