फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रक खराब होने से घंटों लगा जाम

विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर मीरानपुर कटरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा के मुख्य चौराहे के पास ट्रक का एक्सल टूट जाने से लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। जाम लगने से दोपहर 12:30 से शाम करीब छह बजे तक वाहन रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बरेली की ओर से शाहजहांपुर आ रहा ट्रक मीरानपुर कटरा में मुख्य चौराहे के निकट गुजर रहा था। तभी अचानक उस ट्रक का एक्सल टूट गया। ट्रक सड़क पर खड़ा होने से बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। इससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। ट्रक चालक के काफी कोशिश करने के बाद भी जब ट्रक अपनी जगह से नहीं हिला तो पुलिस ने शाहजहांपुर की ओर से जाने वाले वाहनों को दूसरी साइड से निकालना शुरू किया। इसके बाद बरेली की ओर जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। कुछ ही देर में नेशनल हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तब पुलिस ने बरेली की ओर से जाने वाले वाहनों को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर होकर फतेहगंज पूर्वी को निकालना शुरू किया। इसके बाद भी नेशनल हाईवे पर शाम तक जाम से निजात नहीं मिल सकी। शाम करीब छह बजे खराब ट्रक सड़क से हटाया जा सका। कहीं तब जाकर नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका। दिन में कई बार बारिश के दौरान हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद होने से भी जाम लगा। हालांकि रुक-रुककर वाहन गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें