फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल में फंसें युवक को भारत की फ्लाइट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में फंसे चिनौर के युवक को भारत के लिए फ्लाइट का इंतजार है। युवक ने परिजन को फोन करके बताया कि वह यूएसए आर्मी बेस में सुरक्षित है। भारत के लिए फ्लाइट मिलने पर वह घर लौट आएगा।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर के रहने वाले जीत बहादुर नौकरी करने के लिए नवंबर में काबुल गए थे। पिछले दिनों अफगानिस्तान में जब तालिबान का कब्जा हुआ तो वह वहां फंस गए। किसी तरह वह अमेरिकी सेना के बेस कैंप तक पहुंच गए हैं। परिजन उनकी सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित हैं। बहन संतोषी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भाई ने फोन कर बताया कि वह आर्मी बेस में सुरक्षित हैं। भारत के लिए फ्लाइट मिलते ही वह वापस आ जाएंगे। संतोषी ने बताया कि उनका परिवार बहुत घबराया हुआ है। भाई के सुरक्षित होने की खबर से परिवार को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन जब तक वह सकुशल घर वापस नहीं आ जाता तब तक चिंता लगी रहेगी। अब भारत सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द फ्लाइट भेजकर वहां फंसे हुए लोगों को वापस बुला ले।
बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने जीत बहादुर के घर जाकर उनके परिजन से मुलाकात की। भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने परिजनों से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि वह ईश्वर से युवक की जल्द घर वापसी की कामना करते हैं। भारत सरकार निश्चित तौर पर जल्द से उन्हें वापस घर ले आएगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रशांत कठेरिया, अमित वाजपेयी, विपिन त्रिपाठी, मयंक वाजपेयी, अभिषेक श्रीवास्तव, अरुण शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें