शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद रोड पर भंडेरी गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह किसी वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग रामपुर निवासी मोहम्मद उमर थे, जिनके परिजन को सूचना दे दी गई है।
रामपुर जिले के थाना सदर क्षेत्र के मोहल्ला चाट जट्टा निवासी मोहम्मद उमर (65) का शव थाना कांट क्षेत्र के गांव भंडेरी के पास रोड किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़ों से मिले कुछ कागजात पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहम्मद उमर कैसे शाहजहांपुर आए, इसके बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। संवाद