फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पर स्वचालित मौसम वेधशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नियामतपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर स्वचालित मौसम वेधशाला ने सोमवार से काम करना शुरू कर दिया। इस वेधशाला के माध्यम से वर्षा और तापमान के आंकड़ों के साथ वायु की दिशा और गति की जानकारी मिलेगी, जिसे किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के माध्यम से संचालित होने वाली इस वेधशाला का बरेली से आए मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक एवं प्रभारी आर.पी भट्ट और दिल्ली से आए मौसम विज्ञान विभाग के इंजीनियर अजब सिंह राठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस स्वचालित मौसम स्टेशन में लगे विभिन्न सेंसर एवं उनसे आंकड़े लेने की विधि समझाई और यंत्रों का परीक्षण कर वेधशाला की कार्य विधि के बारे में केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों को तकनीकी जानकारी दी।
इस मौके पर केंद्र के प्रभारी अधिकारी एवं वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक डॉ. नलिन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना के लिए भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग लिया है। उन्होंने कहा कि इस मौसम स्टेशन से किसानों को फसलों की सिंचाई, बुआई, कटाई आदि के उचित समय के साथ मौसम की जानकारी नियमित रूप से किसानों से साझा की जाएगी। वेधशाला शुरू होने से किसानों को मौसम के पूर्वानुमान की सटीक जानकारी दी जा सकेगी ताकि किसान अपने खेत में कृषि कार्य उसी के अनुरूप कर लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोवित कुमार ने बताया कि इस स्वचालित मौसम स्टेशन से सूर्य की चमक ,वर्षा की मात्रा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान, आर्द्रता, जमीन में नमी ओर तापमान के स्तर आदि से जुड़े आंकड़े जुटाने में सहूलियत होगी। केंद्र के एग्रोमेट ऑब्जर्वर कुमार आशीर्वाद गौतम ने वेधशाला से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि बीती शाम जनपद में 23 मिमी बारिश हुई है। इस अवसर पर केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नूतन वर्मा, सुश्री विद्या गुप्ता, डॉ. मनोज मिश्रा, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें