शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना में कुल तीन वाईफाई जोन के अलावा 13 ट्रैफिक जंक्शन बनाए जाएंगे। सर्वे कराकर ट्रैफिक की गहनता वाले प्वाइंट्स को तय किया गया है। इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम के अलावा अत्याधुनिक उपकरणों सहित पूरी परियोजना तैयार की गई है।
आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में तीन वाईफाई जोन सहित 13 ट्रैफिक जंक्शन बनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए ट्रैफिक की गहनता वाले प्वाइंट्स पर सर्वे कराया गया। इन प्वाइंट्स को तय कर लिया गया है। इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किए जाने की योजना है। जिसको लेकर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने जन प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर उनकी राय लेने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। परियोजना की प्रगति को लेकर हर पंद्रहवें दिन समीक्षा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बताया कि सभी कार्यों का आईआईटी कानपुर से परीक्षण कराया गया है।