राम मुरारी पब्लिक स्कूल में समर कैंप के दौरान जूडो कराटे में भाग लेते बच्चे
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। राम मुरारी पब्लिक स्कूल मीरानपुर कटरा में मंगलवार से छह दिवसीय समर कैंप शुरू हुआ। पहले दिन बच्चों ने नृत्य-संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगाभ्यास, जूडो-कराटे, कुकिंग विदआउट फायर, आउटडोर एवं इनडोर खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. लवलेश दत्त ने बताया कि विद्यार्थी इनमें अपनी रुचि अनुसार भाग लेकर सीख सकते हैं। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि यह समर कैंप 30 मई तक प्रतिदिन चलेगा।
प्रधानाचार्या के मुताबिक समर कैंप के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों के अतिरिक्त नए प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों और कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित होंगी। संवाद