फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: भाजपा महिला मोर्चा सदस्य की जहर खाने से मौत, मरने से पहले का वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 25 May 2022 03:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

मौत से पहले का उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ममता तिवारी का कहना था कि एक मेडिकल स्टोर के संचालक और आशा कार्यकर्ता ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जबरन जहर खिला दिया।
विज्ञापन
मृतका ममता तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार के मोहल्ला मल्हार टॉकीज निवासी भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य ममता तिवारी (35) की जहर खाने से मौत हो गई। वह मंगलवार रात नौ बजे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट के पास एक पेड़ के नीचे मिली थीं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे छोटे बेटे उत्कर्ष ने उन्हें रात में अस्पताल में भर्ती कराया था। रात एक बजे उनकी मौत हो गई। मौत से पहले का उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ममता तिवारी का कहना था कि एक मेडिकल स्टोर के संचालक और आशा कार्यकर्ता ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जबरन जहर खिला दिया।
विज्ञापन


हालांकि, विवाद की वजह साफ नहीं हो सकी है। इस मामले पर चौक कोतवाली में तहरीर दी गई है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें