फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में भैंसी पुल पर लगा रहा एक घंटे तक जाम...राहगीर हुए परेशान

विज्ञापन
पुवायां खुटार मार्ग पर भैंसी पुल पर लगा जाम - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर पुवायां और खुटार के बीच भैंसी नदी के पुल पर सोमवार को एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भैंसी नदी का पुल काफी जर्जर हो गया है। इस कारण एनएचएआई ने पुल से भारी वाहनों के निकलने पर पाबंदी लगा दी है। छोटे वाहन पुल के ऊपर से निकलते हैं, जबकि भारी वाहन पुल के नीचे कच्चे रास्ते से होकर निकल रहे हैं। कच्चे रास्ते पर रेतीली मिट्टी होने के कारण आए दिन लोड वाहन फंस जाते हैं और जाम लग जाता है।
उधर पुल के दोनों ओर छोटे वाहन निकलने की जगह छोड़कर पूरा मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे पुल के ऊपर भी वाहनों की लाइन लग जाती है। सोमवार को पुल के ऊपर दोनों ओर से वाहन पहुंच गए, जिस कारण जाम लग गया। वाहनों की भीड़ ज्यादा होने के कारण लगभग एक घंटे तक छोटे वाहन जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को पुल के पास साइड वाले रास्ते की मरम्मत कराकर सही कराना चाहिए, जिससे बड़े वाहनों के साथ ही छोटे वाहन भी साइड से निकल सकें और लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बंडा से होकर जाने में दूरी ज्यादा और टोल टैक्स भी
पुवायां। पुवायां खुटार के बीच भैंसी पुल पर भारी वाहनों को बंद करने के समय एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा था कि भारी वाहन पुवायां से बंडा होते हुए खुटार जाएं और खुटार से बंडा होते हुए पुवायां आएंगे। लेकिन पुवायां से बंडा होकर खुटार जाने में दूरी 15 किमी बढ़ जाती है, इसके अलावा पुवायां बंडा के बीच सबली कटेली में टोल भी देना पड़ता है। इस कारण तमाम वाहन चालक पुल के पास कच्चे रास्ते से निकलते हैं, लेकिन रास्ता बेहद रेतीला और खराब होने के कारण छोटे वाहन फंस जाते हैं। पुल के ऊपर से निकलने में जाम की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें