फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों के इंतजार में रखीं 115 मृतकों की अस्थियों का गंगा में किया सामूहिक विसर्जन

विज्ञापन
पंजाबी महासभा के पदाधिकारी अस्थि कलशों के साथ फर्रुखाबाद स्थित घाट पर बैठे हुए। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पितृपक्ष की अमावस्या पर बुधवार को पंजाबी महासभा के पदाधिकारी उन अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने के लिए फर्रुखाबाद ले गए, जो कि पिछले छह महीने से अपने परिजन के आने का इंतजार श्मशान घाट में कर रहीं थीं। महासभा के पदाधिकारियों ने अस्थियों का विधिवत विसर्जन किया।
विज्ञापन

पंजाबी महासभा पिछले तीन सालों से पितृ विसर्जन अमावस्या को सामूहिक अस्थि विसर्जन का कार्य कर रही है। इस साल चौथी बार पितृ अमावस्या के दिन मोक्ष धाम लालपुल व स्वर्गधाम गर्रा पुल व श्मशान घाट, गदियाना में रखी हुईं 115 अस्थि कलश (दाह संस्कार के बाद जिनको उनके परिजन लेकर नहीं गए) को लेकर बस द्वारा गंगा घाट फर्रुखाबाद गए। वहां पर पूरे विधि-विधान पूजा अर्चना के साथ गंगा में उनको विसर्जित किया गया।
कार्यालय प्रभारी जेके सचदेवा के नेतृत्व में संयोजक महामंत्री सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुलाटी, महामंत्री लाजपत राय बत्रा, उपाध्यक्ष विनय चड्ढा, संरक्षक किशनलाल छाबरा, हरीश बजाज, कृष्ण गोपाल बिन्नू, रवि खुराना, मोहन ग्रोवर, जगदीश गांधी, पुनीत मेहंदीरत्ता, नंदन ग्रोवर, जसवंत सिंह जस्सू, किशन लाल चावला, सुरेश कालरा, कुलदीप गुलाटी, रामबली, प्रमोद, संतोष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें