फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर अत्याचार के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते जनता की आवाज स? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए अत्याचार के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे की गिरफ्तारी न होने पर सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खिरनीबाग चौराहे पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह परिसर से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल के सामने पहुंचे। वहां उन्होंने चौराहे पर प्रदर्शन किया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने लखीमपुर प्रकरण में किसानों के गुनहगारों को तत्काल गिरफ्तार कराकर जेल भेजने, कृषि कानून वापस लेने आदि की मांग की। संगठन प्रभारी इस्तेखार अहमद, जिलाध्यक्ष संकल्प अवस्थी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, प्रीति देवी, सचिन गुप्ता, मोहसिन, संजीव मिश्रा, यश गुप्ता, कपूर चंद्र, नीलम रानी, रेहान आदि शामिल रहे।
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर बरसे कांग्रेसी
शाहजहांपुर। लखीमपुर में पीड़ित परिवारों से मिलने जाते वक्त कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में गिरफ्तार करने पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश की भाजपा सरकार पर खूब बरसे। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों का शिष्टमंडल डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिला और उन्हें राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रियंका गांधी को मृतक किसानों के घरवालों से मिलने की अनुमति देने, किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे को गिरफ्तार करने, अलोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कुचल रही प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की गई हैं। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नबी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, संजय कुमार, शास्वत मिश्रा, नमनश्री वाधवानी, परवेज अहमद, शाहीना खातून, दिलशाद, सुशील प्रकाश शर्मा, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें