फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बीएम सिंह बोले- सपा सरकार गन्ने के बकाए पर ब्याज माफ न किया होता तो किसानों को मिल मालिक समय से कर रहे होते भुगतान 

Mon, 13 Dec 2021 08:29 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

भाकियू चढ़ूनी गुट भी धरना प्रदर्शन में शामिल है। सोमवार को किसान नेता वीएम सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। वीएम सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2012 में किसानों के बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाने का आदेश कोर्ट से कराया था।
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक वीएम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने कहा कि यदि सपा सरकार ने गन्ने के बकाए पर ब्याज माफ न किया होता तो चीनी मिल मालिक किसानों को समय से भुगतान कर रहे होते। मकसूदापुर स्थित बजाज चीनी मिल पर संगठन के धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे वीएम सिंह को यूनिट हेड ने 31 जनवरी तक गत वर्ष का बकाया भुगतान कर देने का वायदा किया है। 

विज्ञापन


पिछले वर्ष बेचे गए गन्ने का भुगतान कराने की मांग को लेकर राकिमसं के कार्यकर्ता बजाज चीनी मिल गेट पर चार दिसंबर से धरना दे रहे हैं। भाकियू चढ़ूनी गुट भी धरना प्रदर्शन में शामिल है। सोमवार को किसान नेता वीएम सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। वीएम सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2012 में किसानों के बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाने का आदेश कोर्ट से कराया था। बाद में सपा सरकार ने ब्याज माफ कर दिया। इसके खिलाफ वह फिर कोर्ट गए तो कोर्ट ने माना कि सरकार को ब्याज माफी का अधिकार नहीं है।

इस मामले में गन्ना विभाग के अधिकारी कोर्ट में तलब किए गए हैं। सपा सरकार ने चीनी मिलों पर ब्याज माफ न किया होता तो ब्याज देने के डर से चीनी मिल स्वामी किसानों को गन्ने का समय से भुगतान कर रहे होते। वीएम सिंह ने बजाज चीनी मिल के यूनिट हेड आरबी खोखर को मौके पर बुलाया। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव और सीओ बीएस वीरकुमार भी मौके पर मौजूद रहे। वार्ता के दौरान यूनिट हेड ने कहा कि हर हफ्ते सात करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। दिसंबर में 15 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। पिछले वर्ष का शेष भुगतान 31 जनवरी तक कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें