फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: घर में करंट फैला, चपेट में आकर मां और बेटे की मौत, पांच घायल

Mon, 13 Dec 2021 12:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के मकान में सोमवार सुबह करीब पांच बजे करेंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से पत्नी बिट्टा देवी (50) और बेटा उमाशंकर (15) की मौत हो गई। करंट की चपेट में आकर घर के पांच अन्य लोग भी झुलस गए।
विज्ञापन
मृतक मां और बेटे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंधौली के दीवाली गांव में एक घर में करंट लगाने से मांग बेटा की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। करंट लगने से घर के पांच अन्य सदस्य घायल भी हो गए हैं। पुलिस को सूचना कर दी गई है।

विज्ञापन


गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शिक्षामित्र हैं। उनके मकान में सोमवार सुबह करीब पांच बजे करेंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से पत्नी बिट्टा देवी (50) और बेटा उमाशंकर (15) की मौत हो गई। करंट की चपेट में आकर घर के पांच अन्य लोग भी झुलस गए।

सुरेंद्र कुमार के घर के बाहर बंधी गाय के ऊपर बिजली की केबल टूटकर गिर गई थी। गाय को बचाने पहुंची बिट्टा देवी को करंट लग गया। फिर एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में एक-एक कर घर के अन्य सदस्य भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद बिट्टा और उनके बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें