फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की जयंती

विज्ञापन
शाहजहांपुर में समाजवादी चिंतक स्व राजनारायण की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते सपा के पद? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की जयंती मनाई गई। इस बीच सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण कुलीन परिवार में पैदा होने के बावजूद भी गरीबों के लिए पूरे जीवन तन मन धन से सेवा करते रहे। उन्होंने अपनी छोड़ हमेशा गरीबों की चिंता की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी समतामूलक समाज की स्थापना को लेकर लोकबंधु राजनारायण के सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण ऐसे प्रखर समाजवादी नेता थे कि उनके संघर्ष और जीवन से युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा नेता राजेश वर्मा, महिला सभा जिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा, संजीव वर्मा, पंकज सर्राफ, डॉ. विनोद कुमार राठौर, अजीज अहमद खान, अजफर अली खान, विकास चंद्रा, स्तुति गुप्ता, संतोष कुमार, वरुण मिश्रा, सचिन सक्सेना, नाजिम फारूकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें