फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती, डीएम ने चरखे से काता सूत

Wed, 02 Oct 2024 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

कलक्ट्रेट में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर डीएम ने चरखे से सूत काता।
विज्ञापन
डीएम ने चरखे से काता सूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट समेत स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने गांधी जी के बताए सत्य, प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

 
बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और सूत पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने चरखे से सूत काता। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम भजन गाया गया। डीएम, एसपी राजेश एस., नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा ने खिरनीबाग स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी के दिखाए सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलकर आज देश उन्नति कर रहा है। हमें महापुरुषों के आचरण को जीवन में उतारना चाहिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में हुए आयोजन 
स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्या मंजरी यादव एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्राओं ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। छात्राओं ने वैष्णव जन-भजन व रामधुन प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का रूप धारण किया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें