पुवायां के बिजली उप केंद्र पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से बुधवार को पुवायां के बिजली उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कटौती बंद करने और चेकिंग के नाम पर वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई।
भाकियू की ओर से दो मई को एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया गया था कि तहसील पुवायां के सभी बिजली उप केंद्रों से बिजली कटौती की जा रही है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। चेकिंग के नाम पर बिजली विभाग की टीमें किसानों के घर जांच करने के नाम पर जाकर परेशान करती हैं। पुवायां बिजली उपकेंद्र के एक फीडर पर संविदाकर्मी अपने पुत्र से काम करा रहा है और अवैध वसूली कराता है।
बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता बिजली उपकेंद्र पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ रामाशंकर ने भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव आदि से वार्ता की। किसान नेताओं ने उनको ज्ञापन देकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की। एसडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।