फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गैंग के चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी की गई वारदातें कबूलीं

विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में बावरिया गिरोह के सदस्य । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस ने मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने हाल में ही रोजा थाना क्षेत्र के बरतारा में सराफा दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे रोजा पुलिस को मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के आधार पर पता चला कि बावरिया गिरोह के चार सदस्य थाना क्षेत्र के जमुका तिराहे पर मौजूद हैं। हाल में एक सराफा दुकान से हुई चोरी के जेवरात का बंटवारा करके सीतापुर होते हुए लखनऊ के रास्ते पंजाब भागने की तैयारी में हैं। सूचना पर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने टीम समेत चारों लोगों को टोका तो एक आरोपी रघुवीर ने फायर कर दिया।
फायरिंग से बाल बाल बची पुलिस टीम ने रघुवीर, पंकज, मंगल समस्त निवासी रमपुरा थाना पसगंवा जिला खीरी और पंकज उर्फ नेमपाल निवासी लक्ष्मणपुर गोटिया थाना बंडा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को सोने के 10 ग्राम व चांदी के लगभग तीन किलो जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस को एक तमंचा, दो कारतूस और चोरी के उपकरण भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस गिरोह के सरगना रघुवीर ने दो सितंबर को रोजा थाना क्षेत्र के बरतारा में मयंक ज्वैलर्स की दुकान की रेकी की थी।
विज्ञापन

तीन सितंबर की रात नकब लगाकर दुकान में घुसे और तिजोरी का लॉक तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। सुबह अलग-अलग वाहनों से अपने गांव रमपुरा चले गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए ये लोग माल बेचने पंजाब जा रहे थे। ये लोग अधिकतर चोरी किए माल को अन्य जनपद या अन्य प्रदेश में बेचते हैं और ज्यादातर घटनाएं जनपद से बाहर व अन्य राज्यों में करते हैं।
खतरा भांपकर ये लोग जानवरों की तरह आवाज निकालकर और पत्थर बजाकर दुकान के अंदर चोरी कर रहे साथी को सतर्क कर देते हैं। गिरोह का सरगना रघुवीर संपूर्ण माल में से आधा भाग स्वयं लेता है। क्योंकि वही तिजोरी तोड़ने, लॉकर तोड़ने और नकब लगाने मे माहिर है। इस गिरोह में तीन-चार अन्य सदस्यों के होने की बात भी पूछताछ से ज्ञात हुई है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वारदात के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें