फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया कांड : एसडीएम को ज्ञापन देकर निर्दोष पत्रकारों को रिहा करने की मांग

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते तिलहर प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बलिया में पेपर लीक होने के मामले में कई पत्रकारों को जेल भेजने पर स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश है। शुक्रवार को पत्रकारों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर गिरफ्तार पत्रकारों को रिहा करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

तिलहर प्रेस क्लब के बैनर तले तहसील के पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु उपाध्यक्ष को सौंपा। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज प्रबल ने कहा कि बलिया प्रशासन ने शिक्षा विभाग व अपनी नाकामी को छिपाने के लिए निर्दोष पत्रकारों को जेल भेजा है। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या जैसा कृत्य है।
उन्होंने निर्दोष पत्रकारों को बिना शर्त रिहा कर वहां के डीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर क्लब के महासचिव मिर्जा फिरोज बेग, सुरेंद्र सिंघल, वीनू सिंह, धीरेंद्र यादव, राजाराम गुप्ता, पंकज गुप्ता, फरीद अंसारी, धर्मपाल, अमुक सक्सेना, नवनीत शर्मा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें