फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : जागरूकता, अपील और महामारी के डर ने दूर की वैक्सीनेशन की भ्रांतियां

Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही उनके अंदर का डर निकाला। एनसीसी कैडट और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने लोगों को घरों से टीकाकरण केंद्र तक ले जाने का काम किया।
विज्ञापन
कांट के जीआईसी में टीका लगवाने पहुंची छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का आगाज होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। भ्रांतियों के चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति शुरुआती दिन में ठीक नहीं रही। ऐसे समय में सामाजिक संस्थाओं के चलाए गए अभियान, धर्मगुरुओं की अपील, शिक्षण संस्थाओं की मुहिम काम आई।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही उनके अंदर का डर निकाला। एनसीसी कैडट और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने लोगों को घरों से टीकाकरण केंद्र तक ले जाने का काम किया। सभी के प्रयास के जरिये टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ी और 15 से 17 वर्ष तक के 98 प्रतिशत किशोर-किशोरियों को पहली डोज लगाने में स्वास्थ्य विभाग कामयाब हो गया।

रंगोली सजाकर टीके के लिए किया प्रेरित
छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी डर था। उनके डर को दूर कर सभी का टीकाकरण कराया। इसके साथ छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। रंगोली सजाकर वैक्सीन लगवाने का संदेश दिया। व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से संदेश भेजकर सभी को टीका लगवाने को प्रेरित किया। - डॉ. राखी मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. सुदामा प्रसाद कॉलेज
विज्ञापन


मुस्लिम समाज की भ्रांतियों को दूर किया
शुरुआती दिनों में वैक्सीन को लेकर काफी ज्यादा खौफ था। मुस्लिम समाज के लोग टीका लगवाने से डर रहे थे। उनकी भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही नूरी मरकज में शिविर लगवाए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने वैक्सीन लगवाकर खुद को कोरोना से सुरक्षित कर लिया। -सैयद सैफ हसन, काजी-ए-शहर

जागरुकता के लिए रोटरी ने कार्यशालाएं लगाईं
वैक्सीन के प्रचार-प्रसार के लिए रोटरी क्लब ने कई कार्यशाला लगाईं। ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिये लोगों को वैक्सीन के लिए लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया। सभी की कोशिशों के जरिये स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अब बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए रोटरी मुहिम शुरू करेगी। -डॉ. गौरव कौशल, अध्यक्ष, रोटरी क्लब।

अभिभावकों ने कहा...
कोविड की दूसरी लहर काफी डरावनी थी। उस समय हर रोज किसी अपने के खोने की सूचना आती थी। हमने खुद वैक्सीन लगवाई, जब बच्चों का नंबर आया तो उसे टीका लगवाकर सुरक्षित कर लिया। आसपास के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। - संजीव सोनू, अभिभावक

बच्चों को टीका लगवाने की थी चिंता
-बच्चों के टीका लगवाने को लेकर काफी ज्यादा चिंता थी। बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होते ही शिविर में ले जाकर टीका लगवाया। उसके बाद दूसरी डोज भी लगवा दी। बच्चे अब पूरी तरह कोरोना से सुरक्षित हो गए हैं। बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए सभी को जागरूक भी किया। -आभा दीक्षित, अभिभावक

शुरुआत में ही लगवा ली वैक्सीन
15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू होते ही हमने वैक्सीन लगवा ली थी। वैक्सीन लगने से हमे कोई परेशानी नहीं हुई, बल्कि खुद को अच्छा लगा। हमने दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए काफी ज्यादा प्रेरित किया। इससे सभी सुरक्षा का कवच ग्रहण कर सकें। - अनुकृति, छात्रा

कोविड-19 से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान चल रहा है। शनिवार शाम तक 20 हजार, 155 बच्चों के टीकाकरण लगाकर प्रदेश में जनपद ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। -डॉ. पीपी श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें