फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारी पर हमला

विज्ञापन
टूटा हुआ लैपटाप दिखाते ग्राम पंचायत अधिकारी रामबहोरन - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। ग्राम पंचायत सहायक के पद पर हुए चयन के बाद कुछ लोगों ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्यालय पर घुसकर मारपीट करते हुए कागजात फाड़ डाले और कंप्यूटर तोड़ दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुवायां ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रामबहोरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को साढ़े चार बजे वह अपने कमरे में बैठे थे।
विज्ञापन

इस दौरान गांव कनपारा के कुछ लोग शराब के नशे में उनके कमरे में घुस आए और जातिसूचक गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद हमला करने वालों ने कमरे में रखे कुछ कागजात फाड़ दिए और एक लैपटॉप भी तोड़ दिया। शोर सुनकर अन्य ब्लॉक कर्मी मौके पर पहुंचे तो हमला करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
मामले की सूचना मिलने पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पुवायां ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी के साथ कई प्रधान सचिव के कमरे पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद सभी लोगों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि गांव कनपारा में ग्राम पंचायत सहायक पद के लिए 11 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें एक युवती का चयन जिला स्तर से हुआ है।
विज्ञापन

सहायक के पद पर अनुबंध की प्रक्रिया प्रधान स्तर से होनी है, ग्राम पंचायत अधिकारी का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। इसके बावजूद उन लोगों ने उनके ऊपर हमला किया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने, जातिसूचक गालियां देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी सेवक के खिलाफ अमानवीय व्यवहार करने, ब्लॉक में कार्य नहीं करने देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारी की ओर से मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद तहरीर मिली है। एसआई को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
12 दिन पहले भी हो चुका है एक सचिव पर हमला
पुवायां। ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी के ऊपर सोमवार को हुआ हमला कोई पहला मामला नहीं है। 30 सितंबर को ब्लॉक परिसर में ही ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश मिश्रा पर गांव डूंडा निवासी शिवकुमार ने कमरे में घुसकर हमला करते हुए तोड़फोड़ की थी। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया था।
ठीक 12 दिन बाद ब्लॉक परिसर में उसी तरह की दूसरी घटना होने से ब्लॉक कर्मियों में भय का माहौल बन रहा है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी का कहना है कि इन हालातों में ब्लॉक में कार्य कैसे हो सकता है, यह तो उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं, लेकिन भय के माहौल में कार्य सुचारु रूप से नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें