धमकीः चले जाओ, नहीं तो बेटी समेत पूरे परिवार को जलाकर मार देंगे
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने उसे पहले कई बार आसाराम के आश्रम में देखा था। उसने मकान के गेट पर आकर धमकाया कि जनपद से चले जाओ, नहीं तो बेटी समेत पूरे परिवार को जलाकर मार देंगे। वह एक पत्र फेंककर भाग गया था, जिसमें बेटी व उनके लिए गालियां लिखी हुईं थीं। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं की है।
गोंडा में लड़की की लाश मिलने के बाद परिवार को खतरा बताया
दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को गोंडा में लड़की की लाश मिलने के बाद अपनी व परिवार के लोगों की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए, साथ ही उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। एसपी एस आनंद ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एलआईयू से वार्ता करने के बाद पीड़िता के पिता को सुरक्षा दी जाएगी।