फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार चरणों में होंगे आरटीई के लिए आवेदन, एक दिसंबर से होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चार चरणों में आवेदन होंगे। सत्यापन के बाद लॉटरी से नाम निकाले जाएंगे। इसके बाद प्रवेश दिया जाएगा। इसकी एक दिसंबर से शुरूआत होगी।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि एक से 19 दिसंबर तक पहले चरण का आवेदन होगा। 20 दिसंबर को बीएसए द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन कर उन्हें लॉक किया जाएगा। 24 दिसंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। फिर 27 दिसंबर को प्रवेश की सूची जारी होगी।
दूसरा चरण एक से 19 जनवरी तक चलेगा। 20 से 23 जनवरी तक सत्यापन कराया जाएगा। 24 जनवरी को लाॅटरी निकाली जाएगी। 27 को सूची जारी होगी। तीसरा चरण एक फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा। 20 से 23 फरवरी तक सत्यापन होगा। 24 फरवरी को लॉटरी निकालने के उपरांत 27 फरवरी को प्रवेश सूची जारी होगी। चौथा चरण एक मार्च से 19 मार्च तक चलेगा। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों की यू-डाइस पोर्टल से मैपिंग कराई गई है।
विज्ञापन


निजी स्कूल प्रवेश में करते आनाकानी
-आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए सीटें आरक्षित होने के बाद भी निजी स्कूल प्रवेश करने में आना-कानी करते हैं। प्रत्येक वर्ष अभिभावकों को ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें