फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : बढ़ सकते हैं परीक्षा केंद्र

Wed, 27 Nov 2024 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है। 94 आपत्तियों के निस्तारण के बाद सात केंद्रों को बढ़ाकर 126 की प्रस्तावित सूची स्थानीय अफसरों ने बोर्ड को भेज दी है। अब फाइनल सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


फरवरी में आयोजित यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड ने पूर्व में 119 केंद्रों की सूची जारी करते हुए आपत्तियां मांगीं थीं। ग्रामीण अंचल के केंद्र संचालकों ने 84 ऑनलाइन और 10 ऑफलाइन आपत्तियों को दर्ज कराया था। इसमें 39 लोगों ने केंद्र की दूरी अधिक होने की आपत्ति दाखिल की थी। 27 लोगों ने केंद्र बनाने, दस ने हटाने और 16 ने छात्र-छात्राओं की संख्या कम करने की मांग की थी। दो लोगों ने अन्य आपत्ति दर्ज कराई थीं। उनकी आपत्तियों की जांच जनपदीय कमेटी ने एसडीएम के माध्यम से कराने के बाद रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्रों की संख्या सात बढ़ सकती है।


24 फरवरी से 12 मार्च तक होगी परीक्षाएं

-यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी। सुबह की पाली सुबह 8:30 से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक रहेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक होगी। परीक्षा में दसवीं के 43806 व 12वीं के 32246 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

परीक्षा को शुचितापूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपत्तियों की जांच के बाद रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी गइ है। बोर्ड से ही जल्द ही फाइनल सूची आएगी।

हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें