फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन निरीक्षक ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। बंडा के विपणन निरीक्षक राजेश प्रकाश सचान ने संभागीय खाद्य नियंत्रक बरेली को पत्र भेजकर भाजपा जिलाध्यक्ष पर खराब धान तौलेन का दबाव बनाने, अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सेंटर इंचार्ज, सहायक विपणन निरीक्षक को पुलिस से पकड़वाकर थाने में बैठाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

विपणन निरीक्षक राजेश प्रकाश सचान ने संभागीय खाद्य नियंत्रक को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि बंडा उपमंडी परिसर में लगे आरएफसी चतुर्थ धान क्रय केंद्र पर गांव कल्याणपुर धरमाई निवासी उमाशंकर अर्कवंशी का 130 क्विंटल धान पड़ा हुआ है। धान 15 प्रतिशत से अधिक डैमेज है और खराब हो चुका है। धान मानक के अनुरूप न होने के कारण आरएफसी चतुर्थ के केंद्र प्रभारी ने धान रिजेक्ट कर दिया। इस पर उमाशंकर ने केंद्र प्रभारी की भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा से बात करा दी। आरोप है कि ने भाजपा जिलाध्यक्ष से केंद्र प्रभारी पर उमाशंकर का धान जबरन तुलवाने का दबाव बनाया और अभद्रता की।
जिलाध्यक्ष के दबाव में बंडा पुलिस ने केंद्र प्रभारी और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को थाने में बैठा लिया है। ऐसी स्थित में धान खरीद कर पाना संभव नहीं है। पत्र पर कई सेंटर प्रभारियों के भी हस्ताक्षर हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि धान की तौल को लेकर उमाशंकर अर्कवंशी की सेंटर इंचार्ज से कहासुनी हो गई थी। इस पर सेंटर इंचार्ज को थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद दोनों को थाने से जाने दिया गया है।
विज्ञापन

उमाशंकर अर्कवंशी का धान सेंटर पर दस बारह दिन से पड़ा था। बारहवें दिन धान रिजेक्ट कर दिया गया। मैंने डिप्टी आरएमओ को फोन कर धान को चेक कर तुलवाने को कहा। फोन कराने से नाराज सेंटर इंचार्ज ने उमाशंकर से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उमशंकर ने पुलिस को तहरीर दी थी। बाद में दोनों में समझौता होना बताया जा रहा है। दबाव बनाने और अभद्रता का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

- हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें