फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के एक स्पैन पर रखे गए सभी गार्डर

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा की हुलास नगरा रेलवे क्रॉसिंग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग की हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए एक स्पैन पर गर्डर रखने का काम रविवार को पूरा कर लिया। साथ ही दूसरे स्पैन के गर्डर जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। एनएचएआई की कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के अनुसार बुधवार को पहले स्पैन पर रखे गए गर्डरों की टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या स्थायी रूप से खत्म करने के लिए वहां ओवरब्रिज निर्मित कराया जा रहा है। इसके लिए कार्यस्थल पर कई वर्ष पूर्व मंगाए गए गर्डर रेलवे की तकनीकी जांच में अस्वीकृत कर दिए जाने के बाद झारखंड के रायपुर स्थित इस्पात कारखाना में नए गर्डर तैयार कराए। वहां से गर्डरों की खेप आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। रेलवे लाइन के पश्चिम साइड में एक स्पैन पर गर्डर दो दिन पूर्व रखे जा चुके हैं। इन गर्डरों का दो दिन बाद परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही बाकी स्पैन पर गर्डरों को रखकर जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
एनएचएआई की कार्यदायी संस्था पीआरएल कंपनी के महाप्रबंधक टीके शर्मा ने बताया कि एक स्पेन के गर्डर जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को पहले स्पैन पर रखे गए गर्डरों का परीक्षण कर उनकी मजबूती की जांच की जाएगी। बताया कि नए गर्डरों की खेप अब लगातार आ रही है। इसलिए अन्य स्पैन के लिए गर्डरों को जोड़ने का कार्य जारी रखा जाएगा और पूरा प्रयास है कि दो माह में ओवरब्रिज तैयार कर उसे हाईवे के यातायात के लिए खोल दिया जाए।
विज्ञापन

कल सुबह से शाम तक बंद रहेगी क्रॉसिंग
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग की डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए मंगलवार को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक क्रॉसिंग पर हाईवे का यातायात बंद रहेगा। इस कारण बरेली और लखनऊ की ओर आने जाने वाले वाहन दूसरे मार्गों से निकाले जाएंगे। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) की ओर से अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 18 जनवरी को हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर डाउन लाइन के रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह आठ बजे शाम आठ बजे तक उक्त रेलवे फाटक बंद रहेगा। इस दौरान बरेली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन हुलासनगरा गांव से कसरक होते हुए निकाले जाएंगे। इसी तरह लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाले वाहन खैरपुर चौराहा से जैतीपुर होकर फतेहगंज पूर्वी होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें