अंडर 16 क्रिकेट लीग की विजेता चौधरी क्रिकेट एकेडमी की टीम
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। पुवायां के मारवाह मॉडर्न स्कूल के मैदान पर चल रही अंडर 16 क्रिकेट लीग के फाइनल में रविवार को चौधरी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आरकेसीए क्रिकेट टीम शाहजहांपुर को हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। रविवार को हुए फाइनल मैच में आरकेसीए शाहजहांपुर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। करते हुए निर्धारित आरकेसीए की टीम ने 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 184 रन बनाए। कप्तान आकर्षित वर्मा ने 84 रन का योगदान दिया।
जवाब में खेलने उतरी चौधरी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 28 ओवर में चार विकेट खोकर 185 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान अनय चौहान ने 90 रन का योगदान दिया। ध्रुव दीक्षित ने 30 रन बनाए। अंकित कश्यप को श्रेष्ट गेंदबाज घोषित किया। उन्होंने टूर्नामेंट में नौ विकेट लिए हासिल डिकए। श्रेष्ठ बल्लेबाज चौधरी क्रकेट टीम के कप्तान अनय चौहान रहे। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार आकर्षित वर्मा को दिया गया।
इस दौरान शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल प्रकाश सक्सेना, सचिव आनंद पाठक मारवाह स्कूल के डॉयरेक्टर तारा सिंह, जसविंदर सिंह, मनोज यादव, कोच अमित चौधरी कोच अनुज पटेल, कोच अंजलि, इरफान खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।