फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में अखिलेश यादव बोले: सीएम योगी गर्मी निकालने की बात कर रहे, सपा सरकार निकालेगी नौकरी

Sat, 12 Feb 2022 05:32 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

भाजपा वाले बहुत प्रचार कर रहे थे, जब से माताओं-बहनों ने सिलिंडर दिखाया। इनका प्रचार बंद हो गया। सिलिंडर और बिजली महंगी हो गई। हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री में बिजली देंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी निकाल देने के बयान का शाहजहांपुर की सरजमीं से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया। शनिवार को बरेली मोड़ मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा वाले गर्मी निकाल देने की बात कह रहे थे, लेकिन जैसे ही पहले चरण का चुनाव हुआ, इनके कार्यकर्ता-नेता ठंडे पड़ गए। जनता के सामने नहीं जा पा रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा वाले बहुत प्रचार कर रहे थे, जब से माताओं-बहनों ने सिलिंडर दिखाया। इनका प्रचार बंद हो गया। सिलिंडर और बिजली महंगी हो गई। हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री में बिजली देंगे। कहा कि भाजपा सरकार आई तो राशन बंद होगा और पेट्रोल भी 200 के पार पहुंच जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं लेकिन सपा सरकार आने पर नौकरियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें