फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: जनसभा में शामिल होने जा रही बसें पकड़े जाने के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी, एआरटीओ ने दिया ये तर्क

Sat, 12 Feb 2022 01:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि बसों को चुनाव के लिए अधिगृहीत किया गया था। बुकिंग की जानकारी होने पर बसों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश गुप्ता मुन्ना के समर्थन में शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शायर इमरान प्रतापगढ़ी तिलहर में सभा को संबोधित करने वाले हैं।

विज्ञापन


इसी सभा में शामिल होने के लिए तिलहर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को एआरटीओ ने चुनाव के लिए अधिगृहीत बताकर रोक लिया। इससे नाराज रजनीश गुप्ता मुन्ना समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। यहां प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

20 मिनट तक लोधीपुर रोड पर जाम लगा रहा। वार्ता के बाद बसों को छोड़ दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि बसों को चुनाव के लिए अधिगृहीत किया गया था। बुकिंग की जानकारी होने पर बसों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें