फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह तक बूंदाबांदी होने के बाद धूप निकली तो बढ़ गई गर्मी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को दोपहर के वक्त आसमान पर मंडराते बादल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देर रात से शुक्रवार तड़के तक बारिश और बूंदाबांदी जारी रहने से सुबह सूर्योदय के बाद तक मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 26.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। बाद में बादलों की ओट से सूरज के झांकने पर धूप निकली तो गर्मी के साथ उमस बढ़ गई और दिन में अधिकतम तापमान भी छह डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वायुदाब में उतार-चढ़ाव देखते अब बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार को आधी रात से शुरू हुआ बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला कल दोपहर तक जारी रहने के बाद बादल हल्के पड़ गए। इस कारण शाम तक बारिश में ठहराव बना रहा लेकिन रात 11 बजे के बाद फिर बूंदाबांदी होने लगी। एक घंटे बाद बौछारें गिरने लगीं। दिन निकलने से पहले तक बूंदाबांदी जारी रहने से वातावरण में आर्द्रता बढ़ी तो नम हवा ठंडी होकर लोगों को राहत पहुंचाती रही लेकिन सुबह छह बजे के बाद बारिश थमने के साथ ही सूरज और बादलों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई।
सुबह आठ बजे तक हल्की धूप निकली तो गर्मी के साथ उमस भी जोर पकड़ने लगी। दोपहर तक गर्मी और उमस के मिले-जुले प्रभाव से जनजीवन परेशान होने लगा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रात में चार मिमी बारिश हो जाने के बाद दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ गई जो कि ज्यादा गर्मी का अहसास करा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह की तुलना में शाम को वायुदाब सामान्य से कम हो गया है। इसलिए शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें