फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्यों ने 19 को भी रंगोत्सव मनाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
शाहजहांपुर के श्रीरुद्र बालाजी धाम पर बैठक को संबोधित करते पं.अरुण शुक्ला । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय तिथि पर्व निर्णायक मंडल की बैठक श्री रुद्र बालाजी धाम पर हुई। इसमें आचार्यों ने इस बार होली पर 18 व 19 मार्च दोनों ही दिन रंगोत्सव मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

आचार्यों का कहना है कि प्रशासन नें 17 मार्च की रात होलिका दहन व 18 मार्च को रंगोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। लेकिन, 18 मार्च प्रतिपदा दोपहर 12.54 बजे से शुरू होगी और 19 मार्च अपराह्न 12.13 बजे तक रहेगी। इसलिए शास्त्रों के अनुसार 19 मार्च को भी रंगोत्सव मनाया जाएगा।
होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा, जिसका शुभ मुहुर्त रात 12.57 बजे के बाद है। बैठक में श्री दुर्गा मंदिर चौक के पं. अरुण शुक्ला, रतन दुर्गा मंदिर से पं. अवधेश मिश्रा, कथा व्यास पवन देव महाराज, पं. अंकित मिश्रा, श्री बालाजी मानस समिति के अध्यक्ष व कथा व्यास अंकुर शुक्ला, विहिप के महानगर धर्माचार्य पं. विनीत शुक्ला, श्री रुद्र बालाजी धाम के पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें