फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास्तान-ए-लैला मजनू नाटक का मंचन देख दर्शक हुए भावुक

विज्ञापन
गांधी भवन में लैला मजनू नाटक का मंचन करते मंथन आर्टस के कलाकार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंथन आर्ट्स की ओर से संगीतमय नाटक दास्तान-ए-लैला मजनू का भावपूर्ण मंचन शुक्रवार शाम को गांधी भवन सभागार में किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस नाटक मेें लैला-मजनू की बेपनाह मोहब्बत को दर्शाया गया है। इस नाटक का निर्देशन भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से प्रशिक्षित शिवा सक्सेना ने किया। अमित हरिश्चंद्र, नैना गुप्ता, अभिशांत पाठक, दुर्गेश कुमार, मोहित पाठक, नदीम अख़्तर, दानिश अली, विकास भारती, शीतल मिश्रा, कृष्ण दीप सिंह, मृत्युंजय राज, सूरज कुमार, दीपाली कश्यप, अमन राजवंशी ने अपनी छाप छोड़ी।
मंचन का शुभारंभ एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, अंगद गुप्ता और सीईओ छावनी परिषद किरण एन सवंडकर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। पारस दीक्षित, सागर श्रीवास्तव, सृष्टि कुमारी, नितेश गुप्ता, निकुंज गुप्ता, जितिन गुप्ता व अतुल अवस्थी, कवि डॉ. इंदु अजनबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें