फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना स्थल से डेढ़ किमी दूर मिले गर्रा नदी में डूबे बच्चे

विज्ञापन
शाहजहांपुर में गर्रा नदी में डूबे दो बच्चों को तलाशती एसडीआरएफ की फ्लड। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करीब 31 घंटे की मशक्कत के बाद गर्रा नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिले हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) ने बरामद किए।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया गांव के कुछ लोग गांव में होने वाली पूजा के लिए गर्रा नदी से जल लेने गए थे। इनमें वहां के हीरालाल और वीरपाल का परिवार भी शामिल था। गर्रा नदी में नहाने के दौरान हीराल की बेटी मनु (16) और वीरपाल का बेटा अंकित (12) नहाने के दौरान अचानक पैर फिसल जाने से अचानक डूब गए थे। सोमवार को के न मिलने से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम किया था। हालांकि आधा घंटे बाद पुलिस अफसरों ने जाम खुलवा दिया था। एसपी एस आनंद ने मुरादाबाद से एसडीआरएफ को बुलाकर गर्रा नदी में उतारा। सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे से बच्चों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की शाम करीब चार बजे घटनास्थल से तेज बहाव की ओर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे दोनों बच्चों के शव मिले। इनको एसडीआरएफ की टीम ने नदी से बाहर निकाला। नदी में डूबे दोनों बच्चे आपस में बुआ-भतीजे थे। बच्चों के शव देखकर परिजन बुरी तरह बिलख पड़े। सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि एसडीआरएफ ने शाम करीब चार बजे दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें