मृतका प्रीति द्विवेदी का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खुदागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खिरिया में रविवार सुबह 7:00 बजे किचन में पोंछा लगा रही महिला की हीटर के तार से करंट लगने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
खिरिया गांव निवासी प्रीति द्विवेदी पत्नी दिनेश चंद्र द्विवेदी (42) सुबह खाना बनाने के बाद अपने किचन की साफ सफाई कर रही थी। अचानक उनका हाथ किचन में रखे हीटर के तार से छू गया। प्रीति हीटर के तार से चिपक गई। कुछ समय बाद जब प्रीति का देवर घर आया तो उन्होंने प्रीति को तार से चिपके देखा। उसके शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने तुरंत घर की मेन लाइन बंद की तो प्रीति तार से छूटी।
परिजन तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में डॉक्टर ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। प्रीति की शादी बीसलपुर में लगभग 20 साल पहले हुई थी। प्रीति के दो बेटे और एक बेटी है। पति दिनेश और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद