फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम मंदिर को पर्यटक स्थल बनवाने की मांग ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
जलालाबाद के परशुराम मंदिर पर आयोजित बैठक में विचार व्यक्त करते अंशू पांडेय। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम मंदिर को पर्यटक स्थल का मुद्दा फिर जोर पकड़ने लगा है। रविवार को यहां पहुंचे सपा नेता अंशु पांडेय ने ब्राह्मण समाज की बैठक कर वर्षों पुरानी इस मांग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाने का न केवल आश्वासन दिया बल्कि प्रदेश में सत्तासीन होने पर इस कार्य को पूरा कराने के लिए हरसंभव कोशिश करने की भी बात कही।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला खेड़ा स्थित भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे समाजवादी युवजन सभा के पूर्व पदाधिकारी अजय पांडेय उर्फ अंशु ने कहा कि अब समय आ गया है कि वर्षों पुरानी इस मांग को अंजाम तक पहुंचाया जाए। उन्होंने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही भगवान परशुराम की इस नगरी को पर्यटक स्थल घोषित कराने तथा मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण संबंधी मांग को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष पुरजोर तरीके से रखेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी इस मांग को जन-जन का मुद्दा बनाकर पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता आचार्य रामनरेश दीक्षित ने की। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के ब्लॉक अध्यक्ष अमन पांडेय, केतन पांडेय के अलावा परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति के गोपाल मोहन द्विवेदी, अनुराग दीक्षित, मुन्नूलाल मिश्रा, पंकज पांडेय, आलोक शुक्ला, मनोज अग्निहोत्री, मीनू शुक्ला, विक्कू पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
संतरानाथ धाम को पर्यटन स्थल बनाने की मांग
पुवायां। द जेंटलमैन बाइसिकल क्लब के सदस्यों ने रविवार को साइकिल से अर्धनारीश्वर धाम कबीरदान बाबा स्थान से संतरा नाथ धाम (लखनापुर) तक की यात्रा कर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
क्लब के सदस्यों ने संतरा नाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर गांव के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। सुबोध कुमार वर्मा ने संतरानाथ धाम को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मांग की। इस मौके पर राजीव शर्मा, श्याम कुमार त्रिवेदी, दिनेश कुमार, राजेश नीलम गुप्ता, सुबोध कुमार वर्मा, सीपी सिंह, सुनील सिंघानिया, डॉ. रविंद्र वाजपेयी, डॉ. अजय कुमार वर्मा, ऋषभ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें