फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन होगा फर्रूखाबाद पीलीभीत स्टेट हाईवे

Sat, 02 Mar 2013 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द राजधानी लखनऊ से जुड़ेंगे दोनों जिला मुख्यालय
विज्ञापन

- मार्च तक पूरा किया जाएगा सर्वे, दो टीमें जुटीं
- लोनिवि प्रांतीय खंड से भेजा गया था प्रस्ताव
अशोक द्विवेदी
जलालाबाद। अब जल्द ही फर्रूखाबाद से पीलीभीत का सफर न केवल आसान, बल्कि आरामदायक भी हो जाएगा। सवा दो सौ किलोमीटर लंबे इस स्टेट हाइवे-29 को फोरलेन करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसी महीने सर्वे पूरा भी किया जाना है। इसके लिए दो टीमों ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है।
लिपुलेख-भिंड स्टेट हाईवे 29 के फर्रुखाबाद-पीलीभीत वाया शाहजहांपुर हिस्से को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया के प्रथम चरण में आगरा की आगरा की ‘मैप जिओ सिस्टम’ कंपनी द्वारा सर्वे शुरू किया गया है। कंपनी की दो टीम सर्वे में लगी है। एक टीम शाहजहांपुर से पीलीभीत और दूसरी टीम शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद तक सर्वे कर रही है। शाहजहांपुर से अल्हागंज तक सर्वे पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

कंपनी के सिविल इंजीनियर पंकज तिवारी के अनुसार इस महीने के अंत तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। फोरलेन बनाने से पहले विभिन्न औपचारिकताओं के साथ ही उसका स्टीमेट तैयार करने का जिम्मा नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से भोपाल की एक कंपनी को दिया है।
विज्ञापन

प्रत्येक जिला मुख्यालय को राजधानी लखनऊ से फोरलेन से जोड़ने की नीति के तहत पीलीभीत और फर्रुखाबाद को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से इसका प्रस्ताव काफी पहले भेजा गया था। प्रस्तावित फोरलेन में फ्लाई ओवर तथा बाईपास के प्रपोजल समेत इसकी डिजाइनिंग आदि कंपनी द्वारा तैयार करके दे दी जाएगी, जिसका नेशनल हाईवे अथारिटी से अनुमोदन मिलने के बाद फोर लेन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। श्री तिवारी के अनुसार शाहजहांपुर होकर निकलने वाले इस फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया तेजी में है। एक महीने के अंदर सर्वे कार्य पूरा करके रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
जलालाबाद तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए यह फोरलेन किसी वरदान से कम नहीं होगा क्योंकि इसके बनने से जिला मुख्यालय का रास्ता मिनटों में सिमट जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें