फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत का मूल्यांकन कराने को निकल पड़े परीक्षार्थी

Sat, 02 Mar 2013 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन

- जिले में बनाए हैं तीन परीक्षा केंद्र
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं आज से आरंभ हो गईं, जबकि 10वीं की परीक्षा कल शनिवार से शुरू होंगी। 12वीं कक्षा का पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलने वाले परीक्षार्थियों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि उनका पहला पेपर बहुत अच्छा हुआ है।
परीक्षा के लिए जनपद में तीन केंद्र बनाए गए हैं। नगर में केंद्रीय विद्यालय-1 और केंद्रीय विद्यालय-2 तथा पुवायां में कैंब्रिज कांवेंट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली में 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रशभनपत्र में छात्र-छात्राएं बहुत खुश दिखाई दिए। परीक्षा के बाद अपने सहपाठियों संग एक-दूसरे से प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर परीक्षार्थी बहुत खुश हुए। उन्हें विश्वास था कि उनका आज का पेपर अपेक्षा से कहीं अधिक अच्छा रहा है।
विज्ञापन

केवी-1 में केवी-2, डॉ. जीएल कनौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट पॉल्स आदि के अलावा प्राइवेट का भी सेंटर रखा गया है, जबकि केवी-2 में केवी-1, जवाहर नवोदय विद्यालय, डान एंड डोना, तक्षशिला, एसएसएमवी आदि स्कूलों का केंद्र बनाया गया है।




अन्य पेपर भी ऐसे
ही हों: अभिषेक
बंडा के छात्र अभिषेक कुमार खासे उत्साहित नजर आए। बताया: आज का पेपर तो बहुत अच्छा हो गया। इसी तरह हर पेपर हो जाए तो मेहनत कामयाब हो सकती है। उन्होंने बिजली कटौती बंद किए जाने की भी मांग की।



अंग्रेजी का पेपर
वेरी गुड: आदित्य
रंगमहला निवासी आदित्य वाजपेयी बताते हैं कि आज का अंग्रेजी का पेपर तो बहुत अच्छा हो गया। बिजली कटौती के कारण पढ़ाई डिस्टर्ब हो जाती है। इससे परीक्षा की तैयारी प्रभावित होती है। इसके बावजूद वह पूरी तैयारी से जुटे हैं।



सभी विषयों की
तैयारी पूरी: फईम
तारीन टिकली निवासी फईम अली का भी पेपर बहुत अच्छा हुआ है। बोले: अंग्रेजी में कोई दिक्कत आने का सवाल ही नहीं। अन्य विषयों की तैयारी भी पूरी ही है। इसलिए आगे के पेपर में भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।



बिजली कटौती
बंद हो: शहर खान
दलेलगंज की शहर खान बताती हैं कि बिजली समस्या को छोड़कर उन्हें और कोई दिक्कत नहीं है। परीक्षा के दिनों में तो बिजली कटौती बंद होनी ही चाहिए। आज के पेपर के बारे में बताया कि उम्मीद से कहीं अधिक अच्छा हुआ।
विज्ञापन





95 प्रतिशत अंक आने
ही चाहिए: सौंदर्या
सेेंट पॉल्स इंटर कॉलेज की छात्रा सौंदर्या पांडेय भी काफी खुश नजर आईं। बोलीं: 95 प्रतिशत से अधिक नंबर आने की उम्मीद है। साइंस के पेपर भी ठीकठाक हो जाएं तो मजा ही आ जाए। वैसे तैयारी पूरी है, कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें