फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 3996 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीआईसी कांट परीक्षा केंद्र से निकलती छात्राएं - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जिले के 127 केंद्रों पर चल रहीं हैं। शनिवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान व इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण विषय का पेपर हुआ। तो दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के संस्कृत, कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी व जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 38065 परीक्षार्थी पंजीकृत, 34069 उपस्थित और 3996 गैरहाजिर रहे। बताया कि पहली पाली में ही इंटरमीडिएट के फल एवं खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी 568 थे, 524 ने परीक्षा दी और 44 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के संस्कृत, कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षाएं हुईं। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 1400 थी, इनमें से 1267 ने परीक्षा थी, 133 अनुपस्थित रहे।
जीआईसी कांट में सचल दल ने किया निरीक्षण
जीआईसी कांट में शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सचल दल-2 के प्रभारी बीएसए सुरेंद्र सिंह और सचल दल-5 के प्रभारी जीआईसी कलान के प्रधानाचार्य दरवेश कुमार ने सघन निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद और दुरुस्त पाई गईं। केंद्र व्यवस्थापक दीपक दीक्षित की ओर से कोविड-हेल्प डेस्क लगाई गई, जिस पर मास्क, थर्मल-स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर के साथ कोविड-प्रोटोकॉल के अंतर्गत परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें