पुवायां में खुटार मार्ग पर हाईवे के गड्ढे भरते श्रमिक
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। भैंसी नदी पुल का मुआयना करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर गड्ढे मिलने मिले थे। शनिवार को हाईवे पर गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है।
दो अप्रैल को कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद पुवायां-खुटार हाईवे पर भैंसी नदी के जर्जर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां पहले से ही मौजूद पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से हाईवे के मरम्मत के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान मंत्री ने कहा था कि मरम्मत कार्य के लिए सरकार ने जितना पैसा दिया था, उसमें कितना खर्च हुआ, इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि मरम्मत के बाद भी हाईवे पर इतने गड्ढे क्यों है? इसका कारण भी रिपोर्ट में स्पष्ट करने को कहा था। कैबिनेट मंत्री ने पूरे मामले की जांच की बात भी कही थी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री के संज्ञान लेने के बाद जागे महकमे ने शनिवार को पुवायां-खुटार रोड पर गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। हाईवे के गड्ढे भरे जाने से लोगों को राहत मिल सकेगी। कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर एएनएचआई के अधिकारियों ने भैंसी नदी के जर्जर पुल पर पड़ी चादरों में भी वेल्डिंग कार्य कराकर आवागमन सुचारू कराया है।