फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

211 रिक्रूटों की ट्रेनिंग पूरी, कर्तव्यनिष्ठा व निष्पक्ष सेवा की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को आरक्षी पीएसी पुलिस का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 211 रिक्रूटों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। रिक्रूटों की नौ टोलियों ने कदम से कदम मिलाकर परेड की। रिक्रूटों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने एसपी एस आनंद के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद बरेली से आए पीएसी के बैंड की धुन पर 211 रिक्रूटों की नौ टोलियों ने अपने टोली नायक के नेतृत्व में परेड कर अतिथि को सलामी दी। परेड का नजारा आकर्षण का केंद्र रहा। सांसद ने रिक्रूटों को संबोधित किया। उन्होंने हर परिस्थिति में मुसीबतों का डटकर मुकाबला करने पर जोर दिया।
एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए हमेशा कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता से सेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर अरविंद कुमार, जेल अधीक्षक मिजाजी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर मिली तैनाती
पुलिस लाइन में आरक्षियों को ऑटोमेटिक शस्त्रों, फील्ड क्राफ्ट व शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। 13 जनवरी से संचालित प्रशिक्षण में 45 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से 55 व द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर से 155 रिक्रूटों को भेजा गया था। आरआई अब्दुल रईस ने बताया कि पासिंग आउट परेड के बाद रिक्रूटों को अलीगढ़, सीतापुर, झांसी, आगरा, इलाहाबाद आदि में तैनात किया गया है।
आशीष ने पाया पहला स्थान
पासिंग आउट परेड के दौरान पिछले छह माह में प्रशिक्षण के दौरान परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को सम्मानित किया गया। आशीष मिश्रा, अमरीश कुमार, आदेश कुमार, संजय सिंह, लुकेश कुमार को सम्मानित किया। बाह्य विषय में ऋषिपाल आईटी-पीटी में सर्वोच्च कैडेट चुने गए। शस्त्र प्रशिक्षण में सराज खां सर्वोच्च कैडेट, निलेश कुमार फील्ड क्राफ्ट व भीड़ नियंत्रण में सर्वोच्च कैडेट का पुरस्कार हासिल किया। विवेक कुमार ने योगासन में सर्वोच्च कैडेट, राहुल कुमार को अंत: साक्षात्कार के लिए पुरस्कृत किया। परेड कमांडर अजय सिंह, आदेश कुमार, शुभम सिंह भी सम्मानित हुए।
भर आईं परिजन की आंखें
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से ट्रेनिंग प्राप्त करने आए रिक्रूटों का सपना मंगलवार को पूरा हो गया। उन्हें देखकर अपनों की आंखें भर आईं। परेड के गवाह अधिकारियों के साथ रिक्रूटों के परिजन भी बने। सिपाही बनने के बाद परिजन ने अपने बेटों को गले लगा लिया। उनके साथ सेल्फी ली और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें