फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकिमयू के कार्यकर्ताओं ने पंचायत और प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेना भर्ती की अग्निपथ योजना की सेवा अवधि बढ़ाने, किसानों को सिंचाई के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा को ठोस इंतजाम किए जाने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में पंचायत की और वहीं प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम न्यायिक दशरथ कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

पंचायत में यूनियन के मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने अग्निपथ योजना को युवाओं का भविष्य बरबाद करने वाली व्यवस्था बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को तत्काल वापस ले या फिर योजना में सेवा की अवधि चार वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष करने के साथ पेंशन और अन्य सुविधाएं दी जाएं। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों के नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह व सचिव अनिल सिंह ने दिल्ली व पंजाब की तरह यूपी में किसानों को मुफ्त बिजली दिए जाने की मांग की।
ज्ञापन में इन मांगों समेत चीनी मिलों से किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने, तिलहर चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाकर दोगुनी किए जाने, एमएसपी कानून जल्द लागू कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। रामनाथ पाल की अध्यक्षता में हुई पंचायत और धरना-प्रदर्शन में यूनियन के जिला संयोजक प्रमोद वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह, सौदान सिंह, अनुज शुक्ला, सुरेश चंद्र राठौर, संत कुमार मिश्रा, दिनेश सिंह, जदुनाथ सिंह, योगेंद्र पाल शाक्य, सुखवीर सिंह, महेश पाल सिंह, ब्रजमोहन गौतम, खुशीराम राठौर, अजीत मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें