फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गुस्साएं ग्रामीणों का उपकेंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। अघोषित बिजली की कटौती और ट्रिपिंग से परेशान नाहिल फीडर के उपभोक्ताओं ने मंगलवार को पुवायां बिजली उप केंद्र पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान जेई और एसडीओ का घेराव करने के साथ ही कार्यालय में चल रहे पंखे और एक्सईएन कार्यालय की एसी भी तीन घंटे के लिए बंद कर दी गई। ग्रीणों ने कर्मचारियों को तीन घंटे तक बिना बिजली के काम करने को विवश कर दिया। लोगों ने कहा कि अधिकारी भी भीषण गर्मी में कार्यालय में काम करें, जिससे उनको भी आम लोगों की परेशानी का अंदाजा हो सके। ग्रामीणों के उग्र तेवर देखकर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

गांव नाहिल के जिला पंचायत सदस्य सोनू वाजपेयी, बालेंद्र मिश्रा, विपुल अवस्थी, रजत मिश्रा, नीरज वाजपेयी, संदीप सिंह, सुच्चा सिंह सहित तमाम लोग मंगलवार को पुवायां के बिजली उपकेंद्र पहुंचे। लोगों का आरोप था कि उनके गांव में डेढ़ माह से मात्र दो से तीन घंटे बिजली मिल रही है, इस दौरान भी कई बार ट्रिपिंग हो जाती है। बिजली समस्या दूर करने के लिए बिना सुविधा शुल्क कोई काम नहीं किया जाता है। विपुल वाजपेयी ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण उनकी बच्ची बीमार पड़ गई, जिसका तीन दिन से शाहजहांपुर में इलाज चल रहा है।
उपभोक्ताओं ने जेई और एसडीओ के कार्यालय में चल रहे पंखे बंद कर दिए और एक्सईएन की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय में चल रही एसी पर रोष जताते हुए उसे भी बंद कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे तक बिजली उपकेंद्र पर हंगामा चलता रहा। एसडीओ ने ओवरलोड की बात कही तो उपभोक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन तक भरपूर बिजली मिली। तब ओवरलोड नहीं था। एडीओ रामाशंकर लोगों को आश्वासन दिया कि दो दिन में व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी और ओवरलोड के कारण कुछ समस्याएं हैं। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। नाहिल के लोगों से वार्ता कर उनको समझाया गया है।
रामाशंकर एसडीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें