फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ किमी साइकिल राइड पूरी करने वालों का सम्मान

विज्ञापन
साइकिल क्लब की ओर से सौ किमी साइकिल चलाने वालों का सम्मान किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर साइकिल क्लब की ओर से रविवार को कैंट स्थित आर्मी गेट पर हुए कार्यक्रम में सौ किलोमीटर साइकिल राइड करने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यकारिणी का गठन कर नए सत्र का शुुरूआत की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2021 की कार्यकारिणी के लिए गजेंद्र गंगवार अध्यक्ष तथा विकास पांडे सचिव बनाए गए हैं। राइड कैप्टन सुमित प्रसाद बनाए गए हैं। सौ किमी राइड पूरी करने वाले धावकों में साक्षी सिरारी, अभिनव ओमर, अमित मिश्रा, मोहित मेहरोत्रा, अंकित गुप्ता को क्लब की ओर से मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। इससे पहले नये सत्र का शुभारंभ आर्डिनेंस क्लब के महाप्रबंधक अनूप शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक समस्याओं का एक मात्र समाधान साइकिल में निहित है। ऑटोमोबाइल के कारण पृथ्वी को हुए नुकसान की भरपाई करनी ही पड़ेगी। इसी से आगे जीवन संभव है।
क्लब संयोजक डॉ. विकास खुराना ने कहा कि क्लब द्वारा इस सत्र में लंबी दूरी के राइडर्स के साथ ही उनका सम्मान किया जाएगा जो अपने कार्यालय, दुकानों, घर के कामों के लिए सप्ताह में कम से कम तीस किलोमीटर साइकिल का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जल्द ही एक ऐप लांच किए जाने की योजना है। इस अवसर पर दिलीप शर्मा, संतोष मेहंदीरत्ता, पंकज कुमार, रोमी सिंह, जहांनारा, ध्रुव सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें