फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी चौपाल : मतदाता की कमान से छूटा तीर, बेसब्री से दस मार्च का इंतजार

विज्ञापन
तिलहर में चौराहा विरियागंज पर एक कपड़े की दुकान पर चुनावी चर्चा करते लोग। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। मतदान समाप्त हुए सात दिन बीत चुके हैं लेकिन जहां चार लोग इकट्ठा हो जाते हैं, वहां सरकार किसकी बनेगी और विधायक कौन होगा इस बात की चर्चा शुरू हो जाती है। अधिकतर लोग बातचीत के दौरान भाजपा और सपा प्रत्याशी में कांटे की टक्कर मान रहे हैं। वहीं बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी को तीसरे और चौथे नंबर की लड़ाई में आगे पीछे की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को नगर के विरियागंज चौराहे पर एक कपड़े की दुकान पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग बैठे चुनावी चर्चा करने लगे। दुकान पर कपड़ा खरीद रहे गांव बरखेड़ा हवेली के अवनीश ने कहा कि विधायक ऐसा होना चाहिए जो क्षेत्र का विकास करा सके। तिलहर विधानसभा में पिछले लंबे अर्से तक विपक्ष का विधायक रहा लेकिन पिछले 2017 के चुनाव में रोशन लाल वर्मा भाजपा से जीते और सरकार भी प्रदेश में भाजपा की बनी। ऐसा ही होना चाहिए। इसी दौरान बरखेड़ा हवेली के प्रदीप ने कहा कि इस बार भी विधायक यहां पर सत्ता पक्ष का ही बनना चाहिए।
कहा कि क्षेत्र में बहुत पिछड़ापन है इसको दूर करने के लिए आने वाले विधायक को कदम उठाना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी को दूर करना जरूरी है। मोहल्ला उमरपुर निवासी सिलाई का काम करने वाले मोहम्मद हाशिम बोले, अब तो मतदाताओं के हाथ से तीर छूट चुका है। यह देखने वाली बात होगी कि जीतने के बाद विधायक जनता का कितना ख्याल रखता है। हाशिम बोले कि जीवन के इस पड़ाव पर कई बार मतदान कर चुके हैं लेकिन कोई नेता काम नहीं आता है। इस बार भी मतदान किया है लेकिन किसी नेता से कोई उम्मीद नहीं है। मोहल्ला खलील कटरा निवासी हरिशंकर कुशवाहा बोले कि अब तो मतदान हो चुका। जनता पांच साल का इंतजार किए बिना अपने जनप्रतिनिधि को काम करने के लिए मजबूर करे। हरिशंकर ने कहा कि वर्तमान सरकार से कुछ राहत अवश्य हुई है। गरीबों को राशन, मकान और आवश्यक सुविधाएं मिल रहीं हैं। जो भी सरकार बने उसे इन सारी व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

अथर्व कुमार बोले कि भाई मैंने तो पहली बार मतदान किया है। वोट देने का खासा उत्साह था। वोट तो दे दिया, देखो अब कौन विधायक बनता है। शिक्षित युवा बेरोजगारों को रोजगार देने वाली सरकार आनी चाहिए, यही हम सब की मंशा है। इसी दौरान दुकान स्वामी आदेश गुप्ता बोले कि व्यापारी का भला कोई नहीं सोचता है। व्यापारी ईमानदारी से काम करें तब भी सरकार ध्यान नहीं रखती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें