फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील mms बनाकर इंजीनियरिंग छात्रा का यौन शोषण!

Tue, 28 May 2013 12:33 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर अश्लील एमएमएस बनाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोपी खुद को सूबे के मंत्री का रिश्तेदार बताता है। वह उसकी शादी भी नहीं होने दे रहा और एमएमएस देने के बदले उससे जेवर भी ले चुका है।

छात्रा का कहना है कि उसे पहले नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और रेप किया। अश्लील क्लीपिंग बना ली और फिर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर चार साल तक यौन शोषण करता रहा।

छात्रा ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

छात्रा ने बताया कि करीब चार साल से पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे कालेज छोड़ने के बहाने कार में बैठाया था।

युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ रेप किया था। इस दौरान युवक ने छात्रा की अश्लील वीडियो भी मोबाइल से बना ली थी।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक पिछले चार साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। वीडियो को वापस देने के लिए युवक कई बार उसकी ज्वेलरी को भी ले चुका है।
विज्ञापन


स्थानीय थाने और चौकी पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपी युवक के मंत्री का रिश्तेदार होने पर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।

छात्रा ने कप्तान से बताया कि जैसे ही परिजनों द्वारा उसकी शादी की बाद की जाती है, तो युवक उसे वीडियो के आधार पर शादी के लिए मना करने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें